गोवा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Advertisement

गोवा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

पणजी के कलांगूट समुद्र तट पर स्थित एक गांव में एक मसाज पार्लर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार लड़कियों को मुक्त कराया गया है। कथित तौर पर यहां से देह व्यापार का रैकेट संचालित किया जाता था।

पणजी : पणजी के कलांगूट समुद्र तट पर स्थित एक गांव में एक मसाज पार्लर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार लड़कियों को मुक्त कराया गया है। कथित तौर पर यहां से देह व्यापार का रैकेट संचालित किया जाता था।
पुलिस ने आज बताया कि कल रात एक पार्लर पर छापा मारा गया जहां से चार लड़कियों को मुक्त कराया गया। इन लड़कियों में तीन मणिपुर की और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। कलांगूट पुलिस ने मसाज पार्लर के मालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों पर आरोप है कि ये मसाज पार्लर से देह व्यापार का रैकेट संचालित करते थे।
पुलिस ने बताया कि पार्लर का मालिक मुबंई का रहने वाला है, जिसने लड़कियों को नौकरी पर रखा था। पिछले एक सप्ताह के दौरान गोवा के मसाज पार्लर पर छापे की यह दूसरी घटना है। पिछले सप्ताहंत में पणजी के दो मसाज पार्लर पर मारे गये छापे के दौरान थाइलैंड की दस लड़कियों को मुक्त कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों को थाइलैंड से खरीद कर लाया गया था और उनसे जबर्दस्ती देह व्यापार करवाया जाता था। (एजेंसी)

Trending news