जेल में मनेगी येदियुरप्पा की दिवाली
Advertisement

जेल में मनेगी येदियुरप्पा की दिवाली

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की न्यायिक हिरासत की अवधि 3 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ने से अब यदियुरप्पा की दीपावली जेल में ही मनेगी।

जी न्यूज ब्यूरो

बेंगलुरू : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की न्यायिक हिरासत की अवधि 3 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, साथ ही लोकायुक्त की विशेष अदालत ने येदियुरप्पा के दोनों बेटों सहित अन्य सभी 21 आरोपियों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है जो जमानत पर हैं। न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ने से अब यदियुरप्पा की दीपावली जेल में ही मनेगी।

 

इससे पहले बेंगलुरु के केन्द्रीय जेल में बंद येदियुरप्पा की न्यायिक हिरासत अवधि शनिवार को पूरी हो जाने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां न्यायाधीश एन.के.सुधीन्द्र राव ने न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने के आदेश दिए।

 

जमीन घोटाला के मुख्य अभियुक्त येदियुरप्पा ने अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि इस मामले के पांचवे अभियुक्त पूर्व मंत्री कृष्णनैया शेट्टी को छोड़कर सभी अन्य अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है, लिहाजा उन्हें (येदियुरप्पा) को भी जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।

Trending news