दिल्ली की लड़की से नैनीताल में 7 लोगों ने किया गैंगरेप

सात युवकों ने दिल्ली से एक लड़की को नैनीताल लाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली निवासी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

देहरादून : सात युवकों ने दिल्ली से एक लड़की को नैनीताल लाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली निवासी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुनिरिका इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीया लड़की को तीन युवक अपने साथ नैनीताल लाये थे।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में लड़की ने बताया है कि वह कथित रूप से देह व्यापार में संलग्न है और तीन युवकों के साथ 22 सितंबर को नैनीताल गयी थी।
हालांकि, पीड़ित युवती का आरोप है कि नैनीताल के एक होटल में पहुंचने पर वहां उसे चार और युवक मिले और सभी सातों युवकों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान दिल्ली के लाजपतनगर निवासी बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सिमरनपाल सिंह, ईस्ट आफ कैलाश के रहने वाले दमनप्रीत सिंह, अंबेडकरनगर निवासी गुरविंदर सिंह तथा बलकार सिंह के रूप में की गयी है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष की है और उनके विरूद्व अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के साथ ही बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.