दिल्ली में रिश्तेदार ने ही युवती की हत्या की
Advertisement

दिल्ली में रिश्तेदार ने ही युवती की हत्या की

दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका इलाके में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा की कल सुबह उसके घर में एक लड़के ने गोली मार कर हत्या कर दी।

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका इलाके में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा की कल सुबह उसके घर में एक लड़के ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिस लड़के ने लड़की की हत्या की वह कथित तौर पर उसका दूर का रिश्तेदार है। आरोपी पिछले पांच साल से लड़की का पीछा किया करता था।
पुलिस ने कहा कि मारी गयी लड़की का नाम पिंकी है। उसकी उम्र 18 साल थी। वह आर के पुरम सेक्टर-5 के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। पिंकी को मुनिरका इलाके के बुद्व विहार इलाके में स्थित उसके घर में गोली मारी गयी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का मुनिरका इलाके में बुध विहार स्थित लड़की के घर में घुसा, लड़की के कमरे को बंद किया और उसके सीने में गोलियां उतार दीं। पिंकी को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुभाष नाम के आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना के समय लड़की की आंटी घर पर मौजूद थी। लड़की को गोली मारने के बाद लड़का घटनास्थल से फरार हो गया था।’’ (एजेंसी)

Trending news