भाई ने किया नाबालिग बहन के साथ बलात्कार

जनपद बुलन्दशहर के ग्राम गंगाबास में ताउ के लड़के ने नाबालिग के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुलन्दशहर : जनपद बुलन्दशहर के ग्राम गंगाबास में ताउ के लड़के ने नाबालिग के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि थाना अहमदगढ़ के ग्राम गंगाबास में आज प्रात: 11 बजे एक किसान परिवार की 13 वर्षीय बालिका अपने घर पर अकेली पढ़ रही थी, जबकि उसके सभी परिवारजन खेत गए थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी के सगे ताउ का लड़का संजू घर में घुसा और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। बालिका बेहोश हो गई और बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन खून से लथपथ बालिका को तुरन्त थाने लेकर पहुंचे।
सिंह ने बताया कि आरोपी संजू का सेना में चयन हो गया है तथा छह सितम्बर को उसको आन्ध्र प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए जाना था। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.