मुंबई में धमाके से गिरी दीवार, पांच की मौत
Advertisement

मुंबई में धमाके से गिरी दीवार, पांच की मौत

अंधेरी पूर्व के साकी नाका इलाके में शुक्रवार तड़के एक धमाके के बाद फैक्ट्री की दीवार गिर गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

मुंबई : अंधेरी पूर्व के साकी नाका इलाके में शुक्रवार तड़के एक धमाके के बाद फैक्ट्री की दीवार गिर गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। धमाके के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन अधिकारियों को संदेह है कि यह सिलेंडर विस्फोट की वजह से हुआ है। आतंकवादी निरोधी व बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है।
बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आपदा नियंत्रण इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट तड़के करीब दो बजे एल्युमीनियम ढलाई की फैक्ट्री के गोदाम में हुई जिससे फैक्ट्री परिसर की दीवार गिर गई।
फैक्ट्री के गोदाम की दीवार परिसर के आसपास के घरों पर गिर गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों की पहचान सावका पटेल (55), भारती (32), गणेश पटेल (25), मनीषा (15) और नेहा (13) के रूप में की गई है। घायलों में अमित हरिजन (27), भैयालाल (25) तथा मंगेश पटेल (30) शामिल हैं। उन्हें घाटकोपर के राजावड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)

Trending news