रामदेव के आंदोलन को पूरा समर्थन: नीतीश

विदेशों में जमा कालेधन को स्वदेश लाने के मुद्दे पर योगुरु बाबा रामदेव के आंदोलन को पूरा समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह अभियान एक सही उद्देश्य के लिए है।

पटना : विदेशों में जमा कालेधन को स्वदेश लाने के मुद्दे पर योगुरु बाबा रामदेव के आंदोलन को पूरा समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह अभियान एक सही उद्देश्य के लिए है।
मुख्यमंत्री ने आधिकारिक आवास पर संवाददाताओं से कहा कि रामदेव सही कारण के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं, यह जनहित का विषय है। योगगुरु को पूरा समर्थन है इसलिए तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव समर्थन के लिए वहां गए। रामदेव के संसद के समक्ष धरना प्रदर्शन के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि जनहित के विषय को लेकर शांतिपूर्ण और अहिंसक आंदोलन करने का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार सभी को है। रामदेव भी जनहित का विषय उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामदेव की तरह अन्ना हजारे भी जनहित के लिए आंदोलन कर रहे हैं। टीम अन्ना को राजनीतिक दल भी बनाने का अधिकार है। इसे सही रूप में लेना चाहिए। परोक्ष रूप से संप्रग पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि जो लोग इन सब अभियान का मजाक उड़ाते हैं वे भी एक दिन मजाक बन जाएंगे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.