`धुले दंगा केस में गोलीबारी ज्यादा लेकिन जरूरी`

महाराष्ट्र पुलिस ने छह जनवरी को धुले में हुए दंगे से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस गोलीबारी ‘‘अत्यधिक लेकिन आवश्यक’’ थी क्योंकि स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गयी थी।

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने छह जनवरी को धुले में हुए दंगे से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस गोलीबारी ‘‘अत्यधिक लेकिन आवश्यक’’ थी क्योंकि स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गयी थी।
सूत्रों के अनुसार करीब एक हफ्ता पहले सौंपी गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिना पर्याप्त पुलिस बल के दंगा प्रभावित क्षेत्र में अंदर तक चले गए थे। इस वजह से उन्हें भीड़ पर नियंत्रण के लिए गोलियां चलानी पड़ी।
उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में हुए दंगे के दौरान तोडफोड़ करने के आरोप में शुक्रवार को छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। उन दंगों में छह लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए थे।
एक स्थानीय अदालत ने उन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस ने बताया कि एक वीडियो फुटेज में आरोपियों को लूटपाट और हिंसा में लिप्त देखा गया था।
सूत्रों ने बताया कि उस वीडियो फुटेज में छह पुलिसकर्मियों के अलावा तीन स्थानीय पत्रकार और एक अज्ञात व्यक्ति भी देखा जा सकता है।
रेस्तरां में एक बिल चुकाने जैसे मामूली विवाद से शुरू मामला ने तूल पकड़ लिया था और इस पूरे वाकए में 100 से ज्यादा लोग और 102 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.