करिश्‍मा-संजय के बीच तलाक की वजह है दूसरी औरत!
Advertisement

करिश्‍मा-संजय के बीच तलाक की वजह है दूसरी औरत!

बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर के अलग होने को लेकर बीते दिनों कुछ खबरें आई थी। कहा यह भी जा रहा है कि करिश्‍मा और संजय दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में अलग रहने का फैसला कर लिया है। और आगामी कुछ समय के भीतर दोनों तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर सकते है।

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो
मुंबई : बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर के अलग होने को लेकर बीते दिनों कुछ खबरें आई थी। कहा यह भी जा रहा है कि करिश्‍मा और संजय दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में अलग रहने का फैसला कर लिया है। और आगामी कुछ समय के भीतर दोनों तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर सकते है। इस शादी के टूटने की वजह कुछ और है। वैसे आपकों बता दें कि करिश्मा और संजय के रिश्तों की खटास की खबरें पहले भी आई थी।
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि करिश्मा और संजय के बीच की तलाक का कारण दूसरी औरत हैं। एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा के पति संजय कपूर का दिल्ली की उद्यमी प्रिया चटवाल से अफेयर चल रहा है। इसी अफेयर को लेकर करिश्मा और संजय के बीच अनबन हुई और नौबत यहां तक आ पहुंची। इस वाकये के बाद ही करिश्मा ने तलाक का फैसला लिया है।
इन दोनों के बीच एक बड़ी समस्या बच्चों की कस्‍टडी को लेकर है। कहा जा रहा है कि करिश्‍मा और संजय की योजना है कि वे इस मामले में कानून की मदद लेंगे और बारी-बारी से बच्चों को अपने पास रखेंगे। करिश्मा और संजय के दोनों बच्चे अभी छोटे है इसलिए अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि दोनों बच्चे कैसे दोनों शहरों में रह पाएंगे। करिश्मा कपूर मुंबई में रहती है जबकि संजय कपूर दिल्ली में रहते हैं। इस बात पर करिश्मा और संजय के बीच जैसे ही समझौता होगा दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर देंगे।

चर्चाएं तो यह भी है कि करिश्मा और उनके पति संजय कपूर के बीच अब पति-पत्नी जैसा कुछ भी नहीं हैं और दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी है। गौर हो कि करिश्मा इन दिनों दिल्ली में संजय के पास ना रहकर अपनी मम्मी बबीता के साथ मुंबई में रहती हैं। करिश्मा संजय कपूर की दूसरी बीवी हैं। पहली बीवी से भी संजय का तलाक हो चुका था जिसके बाद करिश्मा ने संजय से शादी की। करिश्मा कपूर को संजय कपूर से दो बच्चे हैं।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के रिश्ते आपस में कभी भी मधुर नहीं रहे। वर्ष 2005 में करिश्मा को पहला बच्चा होने के बाद वह संजय कपूर से अलग रहने लगी थी। फिर समझौता होने के बाद 2010 में दोनों साथ-साथ रहने लगे और उन्हें इसी वर्ष दूसरा बच्चा हुआ। कुछ साल पहले संजय कपूर का दिल्ली की उद्यमी प्रिया चटवाल के साथ नाम जुड़ा था और कहा गया कि दोनों में रोमांस चल रहा है और उसके बाद से करिश्मा और संजय के रिश्ते में तल्खी आनी शुरू हो गई।

Trending news