कांस फिल्मोत्सव का प्रतीक होंगी मुनरो
Advertisement

कांस फिल्मोत्सव का प्रतीक होंगी मुनरो

कांस फिल्मोत्सव में महान अभिनेत्री मर्लिन मुनरो को प्रतीक के रूप में चुना गया है।

लॉस ऐंजिल्स : कांस फिल्मोत्सव में महान अभिनेत्री मर्लिन मुनरो को प्रतीक के रूप में चुना गया है।
कांस फिल्मोत्सव की 65वीं वषर्गांठ मनाने के लिए समारोह के आधिकारिक पोस्टर पर मुनरो की तस्वीर प्रकाशित की गयी है। समारोह इस अभिनेत्री की मृत्यु की 50वीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहा है।

 

ओटो एल बैटमैन द्वारा ली गयी इस श्वेत श्याम तस्वीर में मुनरो को बेहद कामुक तरीके से जन्मदिन के केक पर लगी मोमबत्ती को बुझाते दिखाया गया है।

 

तस्वीर के साथ लिखी गयी पंक्तियां कहती हैं, अपनी मृत्यु के 50 साल बाद भी मर्लिन विश्व सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती बनी हुई हैं। एक शाश्वत प्रतीक जिसकी गरिमा, रहस्य और फरेबी अंदाज आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।  (एजेंसी)

Trending news