'पाकिस्तान नहीं, मुंबई में ही हूं मैं'
Advertisement

'पाकिस्तान नहीं, मुंबई में ही हूं मैं'

मुंबई से लापता हुई पाकिस्तानी मॉडल वीना मलिक चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं, मुंबई में ही है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी

 

इस्लामाबाद/ मुंबई : विवादों में रहने वाली गायब चल रही पाकिस्तानी मॉडल वीना मलिक पाकिस्तान नहीं गई  है बल्कि खबर है कि वो मुंबई के ही एक होटल में ठहरी हैं। अभिनेत्री वीना मलिक ने रविवार इस बात का खंडन किया कि एक भारतीय पत्रिका के लिए नग्न फोटो शूटिंग मामले को लेकर उठे विवाद को देखते हुए वह चुपचाप स्वदेश लौट गई हैं।

 

वीना मलिक ने कहा कि वह अपनी थकान मिटाने के लिए मुंबई के एक होटल में आराम कर रही हैं। रहस्यमय तरीके से गायब होने की रिपोटरे पर वीना ने कहा कि उन्होंने मुंबई में होटल बदल दिया है और मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया है क्योंकि वह आराम करना चाहती हैं ।

 

 

पाकिस्तानी अदाकारा ने एक चैनल से कहा कि वह एक दिन में 18 घंटे तक काम करके थक गई हैं। अब तक कई बार विवादों में घिर चुकी 33 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह अब मुंबई के ओकवुड होटल में रह रही हैं। पिछले दो दिन में वीना मलिक ने पहली बार बातचीत की है। स्थानीय पुलिस ने वीना के मुंबई में होने की पुष्टि की है।

 

 

उधर मुंबई में पुलिस ने आज इस बात की पुष्टि की कि वीना मलिक मुंबई में हैं। जुहू पुलिस स्टेशन के मचेंद्र बोडके ने संवाददाताओं से कहा, ‘वीना मलिक ओकवुड होटल में हैं। उन्होंने अपना असली नाम जाहिदा से पंजीकरण कराया है और उनके पास सभी दस्तावेज हैं। पिछले कई दिनो से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है।’  

 

एससे पहले एक पाकिस्तानी अखबार ने रविवार को दावा किया था कि गायब वीना चोरी-छिपे पाकिस्तान पहुंच गईं हैं। अखबार के अनुसार वीना वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश किया। हालांकि यह दावा गलत साबित हुआ। वीना के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वो मुंबई के होटल में ही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीना मलिक  जूहू के ऑकलैंड अपॉर्टमेंट होटल में है। उन्होंने होटल में दाखिल होने से पहले तमाम जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी की थीं।

 

उधर खबर यह भी है कि लगातार शूटिंग के कारण वीना की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें वायरल बुखार और जुकाम है। वीना पिछले ३२ घंटे से जूहू के होटल में ही हैं। वीना के इलाज के लिए डॉक्टर को भी बुलाया गया है।

 

इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि वीना के वर्क वीज़ा की अवधि खत्म हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि वीना मलिक का गायब होना पब्लिसिटी के लिए एक नया नाटक भी हो सकता है।

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि वीणा ने बुर्का पहन रखा था और पासपोर्ट पर उनका असली नाम जाहिदा था। एक सूत्र के अनुसार अभिनेता अश्मित पटेल वाघा सीमा तक वीना के साथ थे। पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करते समय वीना के कुछ दोस्त मौजूद थे। सम्भावना है कि वह कुछ दिन अपने दोस्तों के साथ लाहौर में रहेंगी। वीना 45 दिनों की वीजा अवधि पर भारतीय फैशन पत्रिका के लिए फोटो शूट के लिए भारत आई थीं।

 

वीना मलिक को रियलटी शो बिग बॉस के जरिए ख्याति मिली। वह जल्द ही एक चैनल पर प्रसारित होने वाले 'स्वयंवर' पर आने वाली हैं।

Trending news