बिपाशा की दोस्त हुई थी काला जादू की शिकार!

`राज 3` में बिपाशा बसु काला जादू का सामना करते दिखाई देंगी लेकिन हकीकत में उनकी दोस्त काला जादू का शिकार हो गई थीं।

मुम्बई: `राज 3` में बिपाशा बसु काला जादू का सामना करते दिखाई देंगी लेकिन हकीकत में उनकी दोस्त काला जादू का शिकार हो गई थीं। बिपाशा अपनी फैशन डिजाइनर दोस्त के विषय में जी टीवी के शो `फीयर फाइल्स` की अगली कड़ी में दर्शकों को बताएंगी। बिपाशा ने बताया, "उसके लिए हर दिन एक संघर्ष था। वह भावनात्मक रूप से परेशान थी। `फीयर फाइल्स` के लिए वे यादें ताजा होंगी। उसे याद करके अभी भी सिरहन दौड़ जाती है।" `फीयर फाइल्स` अलौकिक घटनाओं को लोगों के सामने लाता है।
बिपाशा इन दिनों हॉरर फिल्म `राज 3` के प्रचार में व्यस्त हैं। वह रविवार को `फीयर फाइल्स` के विशेष शो में अपनी दोस्त अनहिता के विषय में बताएंगी। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.