बेंगलुरू में `विश्वरूपम` के प्रदर्शन में और विलंब

थिएटर मालिकों को पुलिस की ओर से आदेश मिलने के कारण `विश्वरूपम` के बेंगलुरू में प्रदर्शन में और देरी के आसार पैदा हो गए हैं। रविवार से 12 सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन शुरू होना था।

चेन्नई : थिएटर मालिकों को पुलिस की ओर से आदेश मिलने के कारण `विश्वरूपम` के बेंगलुरू में प्रदर्शन में और देरी के आसार पैदा हो गए हैं। रविवार से 12 सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन शुरू होना था।
उर्वशी सिनेमा के एक प्रतिनिधि ने बताया, "कानून एवं व्यवस्था का हवाला देते हुए शनिवार को पुलिस ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। बेंगलुरू के करीब 20 सिनेमाघरों में प्रदर्शन शुरू करने के लिए हम पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लोग सिनेमा का प्रदर्शन शुरू होने की धर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
कमल हासन लिखित, प्रस्तुत, निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म में उनके अलावा पूजा कुमार, अंद्रेया जेरेमिया, राहुल बोस, शेखर कपूर और जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
उर्वशी में रविवार को सुबह 10:45 और दोपहर 2:30 का शो नहीं हो पाया और अन्य थिएटरों ने भी इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया।
प्रतिनिधि ने बताया, "हमने इस फिल्म के चार शो दिखाने की योजना बनाई थी, लेकिन पहले दो शो निरस्त कर दिए गए। यदि पुलिस की अनुमति मिलती है तो हम अन्य दो शो दिखा सकेंगे।"
`विश्वरूपम` के तमिल और तेलुगू संस्करण का प्रदर्शन 25 जनवरी को होना था, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने मुस्लिम गुटों के विरोध के कारण इस पर प्रतिबंध लगा दिया। यह फिल्म युद्ध के दुष्प्रभावों पर आधारित है।
मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के यह आपत्ति जताने के बाद कि इसमें समुदाय को गलत रूप में दिखाया गया है, प्रतिबंध लगाया गया।
एक दिन बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने 28 जनवरी तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति के. वेंकटेश्वरन के साथ न्यायपालिका के कुछ सदस्यों ने शनिवार को फिल्म की प्राइवेट स्क्रिनिंग देखी। वे इस मामले में 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाएंगे।
हालांकि आंध्र प्रदेश और केरल में फिल्म का प्रदर्शन हुआ, लेकिन पहले ही शो के बाद कई थिएटरों को प्रदर्शन रोकने के लिए कहा गया।
`विश्वरूपम` का हिंदी संस्करण 1 फरवरी को प्रदर्शित होगा। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.