मंगेतर का लियोन से बदला, पॉर्न वीडियो लीक
Advertisement

मंगेतर का लियोन से बदला, पॉर्न वीडियो लीक

सनी लियोन के पूर्व मंगेतर ने लियोन के संग बनाई गई एक पोर्न वीडियो इंटरनेट पर जारी कर दिया है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई : रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से भारत आने के बाद सनी लियोन जिस तरह से मनोरंजन की दुनिया में छा गई, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। अब वो जैसे ही अपनी छवि सुधारने की दिशा में आगे बढ़ रही थी कि उनके पूर्व मंगेतर ने अपने संग बनाई गई एक पोर्न वीडियो इंटरनेट पर जारी कर दिया है।

 

गौरतलब है कि 2007 में सनी लियोन और मैट इरिकसन की इंगेजमेंट हुई थी और इससे पहले लियोन सिर्फ समलैंगिक पॉर्न वीडियो बनाया करती थी। दोनों ने फिर मिलकर पॉर्न विडियो बनाए, लेकिन 2008 में लियोन अपने मंगेतर से अलग हो गई। संयोग से दोनों का पहला पॉर्न वीडियो सुपर हिट रहा था।

 

इसके बाद लियोन ने अपनी पॉर्न निर्माण कंपनी खोली तथा कई अन्य वेब पोर्टल से करार किया। वो ऐसी पहली पॉर्न स्टार थी जिससे एक स्मार्ट फोन कंपनी ने करार किया था। सनी लियोन के साथ 'जिस्म-2' बनाने की घोषणा करने वाले महेश भट्ट ने बॉलीवुड में एक तरह से लियोन के लिए दरवाजा खोल दिया। जिससे वो भारत में भी अपनी संभावनाएं तलाश रही है, लेकिन लियोन का मंगेतर इस पॉर्न वीडियो से इंटरनेट पर खूब पैसा बना रहा है और एक तरह से लियोन के लिए यह झटका है।

Trending news