राजेश खन्ना के निधन से शोक में बॉलीवुड

बॉलीबुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने बुधवार को मुंबई में अपने घर `आशीर्वाद` में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही देश शोक में डूब गया।

मुंबई: बॉलीबुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने बुधवार को मुंबई में अपने घर `आशीर्वाद` में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही देश शोक में डूब गया। इस अभिनेता के देश भर में करोड़ों प्रशंसक उनके अच्छे स्वास्थ्य कामना कर रहे थे और स्वास्थ्य में सुधार के बाद मंगलवार को ही वे अस्पताल से वापस लोटे थे। लेकिन आज उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया।
सुभाष घई: राजेश खन्ना के निधन से मुझे गहरा आधात लगा है, वे इस उम्र में मानसिक रूप से बहुत मजबूत थे।
आशा पारेख: अभिनेता के रुप में वे सबसे महान थे। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। हम लोगों के लिए दुख की घड़ी है।
आशा भोसले: उनके करोड़ों फैंस थे, वे दिल से साधारण थे, फिर भी लड़कियां उन पर मरती थीं। वे जमीन से जुड़े इंसान थे। मुझे आज भी याद है, लड़कियां ही नहीं शादी शुदा महिलाएं भी काका को खून से खत लिखती थीं।
शक्ति कपूर: मैने अभी-अभी यह खबर सुनी और मुझे काफी दुख हुआ। मुझे विश्वास नहीं होता कि वो जिंदा नहीं है। उनका सेंस बहुत मजबूत था, वे फिल्मों के प्रति काफी सजग रहते थे।
करन जोहर : एक बड़े स्टार को हमने खोद दिया। पूरा फिल्म उद्योग सदमे में है।
मौसमी चटर्जी : राजेश खन्ना ने अपने ही फेमस डायलॉग 'जिंदगी बड़ी होनी चाहिए...लंबी नहीं' को चिरीतार्थ किया। मुझे यह विश्वास करने में कुछ समय लगेगा कि काका अब जिंदा नहीं है।
हेमा मालिनी : मुझे राजेश खन्ना से साथ काम करने की कुछ यादें आज भी ताजी हैं। आज हर किसी के लिए दुख का दिन है। अंदाज, प्रेमनगर इन दो फिल्मों में काका से साथ काम किया। काका निधन हिंदी फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

यहां ट्विटर पर भी राजेश खन्ना के निधन पर शोक जताया गया।
पीएमओ: राजेश खन्ना के निधन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दुख व्यक्त किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी: राजेश खन्ना जी लोगों के दिलों पर राज करते थे, वे महान व्यक्ति थे। उनके आत्मा को शांति मिले!
फिल्म निर्माता कुनाल कोहली: सुपर स्टार शब्द सबसे पहले राजेश खन्ना के लिए कहा गया था। उनका स्टाइल, उनकी अदा, उनका चार्म,उनकी मुस्कुराहट, उनके गाने, उनके फिल्म और वो हमेशा जिंदा रहेंगे।
स्मृति ईरानी: आरआईपी राजेश खन्ना...गुड बाय!
प्रतीक बब्बर: जिंदगी का सफर..है यह कैसा सफर...कोई समझा नहीं...आप शायद समझ गए..आरपीआई राजेश खन्ना साहब..उपर स्मिता से से जरूर मिलिएगा।
कैलाश खेर: हमारे पिता की पीढ़ी के सुपर स्टार इस दुनिया से चले गए। वे इस दुनिया के बाहर भी सुपरस्टार पुकारे जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे!

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.