राजेश खन्‍ना की पहली बरसी आज, प्रतिमा का होगा अनावरण

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रख्यात सितारे दिवंगत राजेश खन्ना की गुरुवार को पहली बरसी है। देश की फिल्म राजधानी मुंबई में उनकी प्रतिमा का आज अनावरण किया जाएगा।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
मुंबई : बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रख्यात सितारे दिवंगत राजेश खन्ना की गुरुवार को पहली बरसी है। देश की फिल्म राजधानी मुंबई में उनकी प्रतिमा का आज अनावरण किया जाएगा।
यहां के बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमीनेड पर वॉक ऑफ स्टार्स पर खन्ना की प्रतिमा लगाई जाएगी। खन्ना की अनोखी शैली और करिश्माई मुस्कुराहट को पीतल की एक बड़ी सी प्रतिमा में ढालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
फिल्मोद्योग के बड़े नामों के साथ खन्ना का परिवार इस प्रतिमा का अनावरण करेगा। इसे यश चोपड़ा, राजकपूर और देवआनंद की प्रतिमाओं के साथ लगाया जाएगा।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.