'राज-3' में काम करना मुश्किल रहा'
Advertisement

'राज-3' में काम करना मुश्किल रहा'

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फिल्म 'राज 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और उनकी माने तो यह उनके लिए एक मुश्किल परियोजना रही।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फिल्म 'राज 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और उनकी माने तो यह उनके लिए एक मुश्किल परियोजना रही। फिल्म के निर्माताओं ने 33 वर्षीय अभिनेत्री की शूटिंग के दौरान खासी मदद की। उन्होंने बताया कि राज 3 मेरे लिए मुश्किल फिल्म रही लेकिन विक्रम भट्ट और महेश भट्ट साहब के सही मार्गदर्शन ने चीजों को आसान कर दिया। मैंने अपने किरदार पर पकड़ बना ली थी।

 

उन्होंने विशेष फिल्म्स के साथ आखिरी बार 2003 में 'जिस्म' में काम किया था। 'राज' और 'राज : द मिस्ट्री कंटिन्यूज' की सिक्व ल 'राज 3' में बिपाशा इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी।  वैसे उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'सिंग्युलैरिटी' की पहली झलक प्रदर्शित हो गई है। इस फिल्म में वह अमेरिकी अभिनेता जोश हार्टनेट के साथ मराठी वीरांगना की भूमिका में नजर आएंगी।

(एजेंसी)

Trending news