रेखा की आवाज बनना चाहती है प्रियंका
Advertisement

रेखा की आवाज बनना चाहती है प्रियंका

अंतरराष्ट्रीय संगीत में अपना पहला एकल गाना ‘इन माई सिटी’ गाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्मों में गाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा के लिए गाना चाहती हैं।

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय संगीत में अपना पहला एकल गाना ‘इन माई सिटी’ गाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्मों में गाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा के लिए गाना चाहती हैं।
प्रियंका के इस पहले गाने में रैप कलाकार और गायक विल आई एम हैं। इस गाने में प्रियंका अंग्रेजी में गुनगुनाती सुनाई देंगी।
प्रियंका ने कहा, ‘मैं अपनी आवाज रेखा जी के लिए देना चाहूंगी।’ कुछ समय पहले ही 13वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों में प्रियंका ने रेखा को सम्मानित करने के लिए उनके प्रसिद्ध गानों पर नृत्य किया था।
इन गानों में ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘परदेसिया’ आदि शामिल थे। प्रियंका ने यह भी कहा कि वे बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका का ‘इन माई सिटी’ आज से यूनिवर्सल म्यूजिक पर उपलब्ध रहेगा। (एजेंसी)

Trending news