शत्रुघ्न सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती
Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता, भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत के बाद उपनगरीय अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता, भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत के बाद उपनगरीय अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 66 वर्षीय अभिनेता-राजेनता को आज दोपहर सांस लेने में तकलीफ के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस की तकलीफ अपने घर में हो रही पेंट के काम की वजह से हुई।
हालांकि सिन्हा की हालत अब स्थिर है और इलाज का उनपर सही असर हो रहा है। कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर राम नारायण ने कहा कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद यहां लाया गया। उन्हें एलर्जी की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई। उनका उचित इलाज किया गया और अब वह ठीक है। डॉक्टरों ने कहा कि सिन्हा आज रात अस्पताल में ही रहेंगे। उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाए, इस बात का निर्णय कल किया जाएगा। (एजेंसी)

Trending news