सनी लियोन गई ससुराल, लौटने के बाद फिर मचाएंगी धमाल
Advertisement

सनी लियोन गई ससुराल, लौटने के बाद फिर मचाएंगी धमाल

पॉर्न स्टार सनी लियोन बिग बॉस-5 से सुर्खियों में आने के बाद फिल्म जिस्म-2 बॉलीवुड में इंट्री कर धमाल मचाने के बाद वह अभी छुट्टियां मना रही हैं। खबर है कि सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ अपने ससुराल जर्मनी गई हुई हैं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: पॉर्न स्टार सनी लियोन बिग बॉस-5 से सुर्खियों में आने के बाद फिल्म जिस्म-2 बॉलीवुड में इंट्री कर धमाल मचाने के बाद वह अभी छुट्टियां मना रही हैं। खबर है कि सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ अपने ससुराल जर्मनी गई हुई हैं। सनी लियोन के पति जर्मनी के बर्लिन के रहने वाले हैं। दोनों बर्लिन में होलोकास्ट मेमोरियल पर प्रार्थना में शामिल होंगे। सनी के पति के परिवार के 17 सदस्यों की मौत दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हो गई थी। इन लोगों की याद में जर्मनी में होलोकोस्ट मेमोरियल बनाया गया था।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सनी जैसे ही मुंबई वापस लौटेंगी वो उनकी जल्द आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस-2 के कुछ गानों में बिजी हो जाएंगी। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करनेवाली सनी लियोन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शुरुआत फिल्म जिस्म-2 से की थी। वह ऑनलाइन पोर्न इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली सेलिब्रेटी हैं।
सनी लियोन का असली नाम करीन मेल्होत्रा है। सनी की पहली नौकरी 15 साल की उम्र में एक जर्मन बेकरी में शुरू हुई थी। सनी ने लगभग 39 पोर्न फिल्मों में काम किया है। सनी की अपनी एक वेबसाइट भी है। सनी लियोन का जन्म ओंटैरियो के सार्निया में हुआ था। सनी की मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नजदीक नाहन की रहने वाली थीं। मां की मौत के बाद सनी और अपने पिता के साथ कैलिफोर्निया के लेक फॉरेस्ट शिफ्ट हो गई।
सनी ने वर्ष 1999 में हाई स्कूल पूरा किया और कॉलेज में एडमिशन लिया। 11 साल में सनी ने पहला पहला आफिशियल किस किया था और 16 की उम्र में उन्होंने अपनी वर्जीनिटी खो दी थी। सनी लियान ने पूजा भट्ट की फिल्म `जिस्म 2` से अपनी बॉलीवुड की शुरूआत की है। सनी इस वक्त रागिनी एमएमएस-2 फिल्म में काम कर रही है।

Trending news