स्लिम-ट्रिम लड़कियों पर गिरी रवीना की गाज
Advertisement

स्लिम-ट्रिम लड़कियों पर गिरी रवीना की गाज

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फैशन जगत में दुबली पतली काया वाली लड़कियों से खासी परेशान हैं। वह कहती हैं कि इन लड़कियों ने उन जैसी काया वाली महिलाओं के लिए जीना मुश्किल कर दिया है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फैशन जगत में दुबली पतली काया वाली लड़कियों से खासी परेशान हैं। वह कहती हैं कि इन लड़कियों ने उन जैसी काया वाली महिलाओं के लिए जीना मुश्किल कर दिया है। हालांकि रवीना अपनी काया से खुश हैं।
रवीना (38) ने शुक्रवार को डिजायनर सोनाक्षी राजा के संग्रह का अनावरण करते हुए कहा, मैं हमेशा से महिलाओं के सौंदर्य, खूबसूरती और स्त्रीत्व को पसंद करती हूं। आज की ज्यादातर लड़कियां छड़ी की तरह दुबली पतली होती हैं, बड़ी अजीब बात है। उन्होंने मेरी जैसी महिलाओं का जीना मुश्किल कर दिया है। रवीना ने कहा, आज की लड़कियां नृत्य करते हुए ऐसी लगती हैं जैसे डांडिया खेलने वाली छड़ियां नृत्य कर रही हों। यह बहुत हास्यप्रद है क्योंकि मैं अपनी काया से खुश हूं। मैं सामान्य महिला हूं। (एजेंसी)

Trending news