47 बरस की हो गईं धक-धक गर्ल माधुरी
Advertisement

47 बरस की हो गईं धक-धक गर्ल माधुरी

बॉलीवुड की अदाकारा माधुरी दीक्षित का आज 47 वां जन्मदिन है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली:  बॉलीवुड की अदाकारा माधुरी दीक्षित का आज 47 वां जन्मदिन है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मराठी परिवार में हुआ।

 

डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। साल 2008 में इन्हे पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी गईं। माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म अबोध से की। लेकिन माधुरी को पहचान 1988 में आई फिल्म तेजाब से मिली।

 

रामलखन, परिन्दा, त्रिदेव, किशन-कन्हैया, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी ने अपने अभिनय का जादू लोगों पर चलाया। बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, पुकार और देवदास जैसी फिल्मों में अभिनय कर माधुरी दीक्षित ने सिनेमा जगत में अपने लिए एक ऐसा मकाम हासिल किया जो आज तक सभी नायिकाओं के लिए आदर्श हुआ करता है।

 

माधुरी दीक्षित को उनके शानदार अभिनय के लिए कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया और तीन बार उन्हें फिल्मफेयर (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

 

1999 में माधुरी ने अमेरिका में प्रैक्टिस कर रहे हार्ट सर्जन श्रीराम माधव नेने से विवाह कर लिया। जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बॉलीवुड से किनारा कर लिया। इन दोनों के दो बच्चे आरिन और रिहान हैं। इन दिनों माधुरी कुछ रियलिटी शो की शूटिंग में व्यस्त हैं जिनमें एक झलक दिखला जा नामक डांस शो है।

Trending news