9 करोड़ की प्रियंका चोपड़ा?
Advertisement

9 करोड़ की प्रियंका चोपड़ा?

एक अखबार की रिपोर्ट पर यकीन करें तो फैशन फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मंहगी अभिनेत्री बन गई हैं। जंजीर की रीमेक फिल्म के लिए प्रियंका को 9 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : जंजीर की रीमेक लगातार बड़ी होती जा रही है। राम चरण तेज, अर्जुन रामपाल और माही गिल के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी जंजीर की रीमेक में शामिल हो गई हैं।

 

एक अखबार की रिपोर्ट पर यकीन करें तो फैशन फिल्म की अभिनेत्री को इस फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। फिल्म व्यवसाय के सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री को मिलने वाला यह अभी तक का सबसे बड़ा मेहनताना है।

 

प्रियंका के साथ की अभिनेत्रियों को एक फिल्म के एक से चार करोड़ रुपए मिलते हैं। हालांकि करीना को हीरोइन के लिए 6 करोड़ रुपए मिले थे। अखबार के अनुसार, प्रियंका की प्रवक्ता ने भी कहा कि पिगी चोप्स ने यह फिल्म काफी अच्छी रकम में साइन की है।

Trending news