अब जैविक बिस्तर रखेगा आपको स्वस्थ

न्यूयॉर्क शहर के एक स्टोर में पूरी तरह से जैविक रूप से बना एक बिस्तर बेचने के लिए रखा गया है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क शहर के एक स्टोर में पूरी तरह से जैविक रूप से बना एक बिस्तर बेचने के लिए रखा गया है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। 34,000 अमेरिकी डॉलर की कीमत वाले इस बिस्तर में किसी धातु का प्रयोग नहीं किया गया है। चार परतों वाले इस बिस्तर को ट्रिटन नाम दिया गया है और कोको-मैट कंपनी ने इस बिस्तर का निर्माण किया है।
इस बिस्तर को बनाने में रबर के पेड़ से जैविक तरीके से निकाला गया रबर, समुद्री शैवाल, घोड़े का बाल, नारियल के छिलके, सिल्क, उन, कपास और कैक्टस के रेशों का प्रयोग किया गया है। इनमें से हर एक चीज लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी है।
समुद्री शैवाल से अस्थमा, एलर्जी और थॉयरायड जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है, घोड़े के बाल से गठिया की बीमारी कम होती है, कैक्टस आद्र्रता पर नियंत्रण रखता है, नारियल के रेशे से गर्म हवा के बाहर जाने में मदद मिलती है और यह 20 सालों तक लोच बनाए रखता है। शरीर की रीढ़ जैसे खड़े होने की अवस्था में रहता है, वैसा ही इस बिस्तर पर सोते समय भी रहता है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.