दही में छिपा है सेहत का खजाना
Advertisement

दही में छिपा है सेहत का खजाना

एक पुरानी कहावत है दूध से सौ गुना फायदेमंद दही होता है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: एक पुरानी कहावत है दूध से सौ गुना फायदेमंद दही होता है। दही के बारे में यह कहा जाता है कि उसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए आयुर्वेद के जानकार दही का सेवन रोजना करने की सलाह देते हैं। दही के फायदे तो कई है लेकिन हम कुछ चुनिंदा फायदों को आपके सामने रख रहे हैं जो आपके सेहत को निखारने में मदद करते हैं।

 

आयुर्वेद के मुताबिक दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसे पीकर बाहर निकले तो लू से भी बचाव होता है। दही पाचन क्षमता बढ़ाता है क्योंकि दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।

 

इसे रोजाना खाने से पेट की कई बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। दही का रोजाना सेवन सर्दी और साँस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।अल्सर जैसी बीमारी में दही के सेवन से विशेष लाभ मिलता है। मुँह में छाले होने पर दही के कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं। दही में नमक, भुना जीरा, पुदीना मिलाकर सेवन करने से यह पाचक व क्षुधावर्धक होता है।

Trending news