व्यायाम के बाद जरूरी है संतुलित डाइट
Advertisement

व्यायाम के बाद जरूरी है संतुलित डाइट

भागदौड़ वाली जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सेहत पूरी तरह ठीक रखने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बहुत सारे लोग व्यायाम का सहारा लेते हैं। शरीर को तंदुरुस्त रखने में व्यायाम का काफी महत्व रखता है लेकिन यह कम लोग ही जानते हैं कि व्यायाम के बाद किस तरह का भोजन लें जिससे कि कैलोरी न बढ़े।

नई दिल्ली : भागदौड़ वाली जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सेहत पूरी तरह ठीक रखने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बहुत सारे लोग व्यायाम का सहारा लेते हैं। शरीर को तंदुरुस्त रखने में व्यायाम का काफी महत्व रखता है लेकिन यह कम लोग ही जानते हैं कि व्यायाम के बाद किस तरह का भोजन लें जिससे कि कैलोरी न बढ़े।
संतुलित भोजन और कसरत के मिश्रण से ही आप स्वस्थ रह सकते हैं। अक्सर लोग व्यायाम करने के बाद अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उन्हें नहीं खानी चाहिए। इसलिए जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें व्यायाम के बाद नुकसानदायक होता है।
उच्च वसायुक्त चीज को आप व्यायाम करते वक्त खास कर कि दौड़ते हुए तो बिल्कुल भी न खाएं। इसका कारण है कि चीज में बहुत ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है और इसमें नमक भी अधिक होता है। इसलिए यह व्यायाम करते वक्त और उसके बाद बिल्कुल भी न खाएं। अगर आपको खाना ही है तो चीज फ्लेवर वाला सोया चिप्स खाएं।
आपको अगर एरोबिक्स करने के बाद सलामी सैंडविच मिल जाए तो क्या कहना लेकिन अत्यधिक वसा और नमक से भरपूर या सलामी सैंडविच आपके डाइजेशन को स्लो करेगा। इसलिए स्वाद बाद में पहले स्वास्थ्य है इसलिए इसे बिल्कुल नजरअंदाज करें।
ब्रेड सबसे कॉमन मिलने वाला फूड है जो हम सब के घरों में फ्रिज में मिलती ही है। ब्रेड में स्टार्च होता है जो शुगर में तुरंत बदल भी जाता है।
व्यायाम के बाद आपके शरीर को जिन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है वो ब्रेड में नहीं होते। इसलिए सादी मैदे से बनी ब्रेड की जगह चाहें तो गेंहू से बनी ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल नाश्ते में करें।
बाजार में आजकल तरह- तरह के फ्रूट ड्रिंक्स मिलते हैं। जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती हैं। इस वजह से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। फ्रूट ड्रिंक्स की जगह आप सादा पानी पीएं या अगर कुछ अलग पीना चाहते हैं तो हर्बल टी पीएं। यह दोनों फ्रूट ड्रिंक्स से ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे शरीर को।
मिल्क शेक्स की जगह स्मूदी सही रहेगी क्योंकि अगर मिल्क शेक्स फलों के साथ बनाया जाता है तो उसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होगी। इसकी जगह आप बादाम वाला दूध या फिर चाहें तो ग्रीन टी पीएं।
कच्ची सब्जियां वैसे तो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती हैं लेकिन वे तुरंत हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान नहीं करतीं। व्यायाम के बाद ऐसा कुछ खाना चाहिए जो मसल्स को रिकवर करें यानी हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करें। इसके लिए दही जैसा हाई प्रोटीन डाइट लें।
व्यायाम करने के बाद अंडा खाना स्वास्थ्यवर्धक है क्योंकि यह प्रोटीन से भरा होता है। लेकिन इसे तलकर न खाएं क्योंकि इससे फैट ज्यादा हो जाएगा जो हृदय के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए अंडा हमेशा उबाल कर खाएं यह ज्यादा लाभदायक होता है। (एजेंसी)

Trending news