`2020 तक 1,00,000 अंक के स्तर पर होगा सेंसेक्स`
Advertisement

`2020 तक 1,00,000 अंक के स्तर पर होगा सेंसेक्स`

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अगले छह साल में यानी 2020 तक 1,00,000 अंक के स्तर को छू सकता हैं। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

fallback

नई दिल्ली : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अगले छह साल में यानी 2020 तक 1,00,000 अंक के स्तर को छू सकता हैं। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि नई सरकार बुनियादी ढांचे के चक्र को तेजी से सुधारती है तथा कंपनियों की आमदनी में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा होता है, तो सेंसेक्स इस स्तर को छू सकता है।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस समय 25,000 अंक के आसपास चल रहा है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार से उम्मीदों के चलते हाल के समय में बाजार में काफी तेजी देखने को मिली है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार होता तथा कंपनियों की आमदनी में सालाना आधार पर 25 फीसद का इजाफा होता है, तो इस स्तर को हासिल किया जा सकता है। हाल के समय में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों के प्रति काफी भरोसा दिखाया है। 2013 में भारतीय शेयरों में एफआईआई का निवेश 20 अरब डालर से अधिक का रहा है।
रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष में सेंसेक्स की प्रति शेयर आय में 15 फीसद वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। (एजेंसी)

Trending news