भारत की 9 कंपनियां फोर्ब्स की नवोन्मेषी विकास सूची में
Advertisement

भारत की 9 कंपनियां फोर्ब्स की नवोन्मेषी विकास सूची में

फोर्ब्स की दुनिया की 100 नवोन्मेषी विकास कंपनियों की सूची में 9 भारतीय कंपनियों शामिल हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की साफ्टवेयर अकाउंटिंग फर्म जेरो पहले नंबर पर है।

fallback

न्यूयार्क: फोर्ब्स की दुनिया की 100 नवोन्मेषी विकास कंपनियों की सूची में 9 भारतीय कंपनियों शामिल हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की साफ्टवेयर अकाउंटिंग फर्म जेरो पहले नंबर पर है।
यह सूची कंपनियों के शेयरों पर बाजार में नवोन्मेषण प्रीमियम के आधार पर तैयार की गई है। फोर्ब्स ने बताया कि इसके तहत यह देखा जाता है कि निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर क्या प्रीमियम देने को तैयार हैं। भारतीय कंपनियों में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इस सूची में सबसे आगे हैं। 4.25 अरब डालर के इंटरप्राइज मूल्य के साथ यह वैश्विक स्तर पर 31वें स्थान पर है। इसका नवोन्मेषण प्रीमियम 58.7 प्रतिशत आंका गया है। सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियों में एबीबी इंडिया, मैरिको, यूनाइटेड बेवरेजेज, सीमंस इंडिया, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, कोलगेट पामोलिव इंडिया व डिवाइस लैब्स हैं। 2.7 अरब डाल के मूल्यांकन के साथ एबीबी इंडिया 37वें स्थान पर है। एबीबी इंडिया का नवोन्मेषण प्रीमियम 56.4 प्रतिशत है। मैरिको 53वें, यूनाइटेड बेवरेजेट 60वें, सीमंस इंडिया 63वें, एशियन पेंट्स 76वें, नेस्ले इंडिया 78वें, कोलगेट पामोलिव इंडिया 87वें तथा डिवाइस लैब 99वें स्थान पर है। (एजेंसी)

Trending news