CNG प्रतिकिलो 14.90, PNG 5 रुपए प्रति इकाई सस्ती
Advertisement

CNG प्रतिकिलो 14.90, PNG 5 रुपए प्रति इकाई सस्ती

राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम 14.90 रुपए प्रति किलो तथा पाइप के जरिए घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस के मूल्य में 5 रुपए प्रति इकाई की शुक्रवार को कटौती की गई। नई दरें आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम 14.90 रुपए प्रति किलो तथा पाइप के जरिए घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस के मूल्य में 5 रुपए प्रति इकाई की शुक्रवार को कटौती की गई। नई दरें आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी।
कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) का दाम कल से 35.20 रुपए प्रति किलो होगा जबकि मौजूदा दाम 50.10 रुपए प्रति किलो है।
इसी प्रकार, पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम में 5 रुपए प्रति घन मीटर (एससीएम) की कमी की गई है। छह साल बाद यह पहला मौका है जब ईंधन दरों में कटौती गई। इससे पहले, मार्च 2008 में उत्पाद शुल्क में कटौती के कारण सीएनजी के दाम में 30 पैसे की कटौती की गई थी। हालांकि यह राहत अस्थायी हो सकती है क्योंकि प्राकृतिक गैस के दाम एक अप्रैल से दोगुना हो कर 8 से 8.2 डॉलर तक किए जाने वाले हैं। इससे जहां सीएनजी 10.6 रुपए प्रति किलो महंगी हो सकती है वहीं पीएनजी 8 रुपए प्रति घन मीटर महंगी हो सकती हैं।
पीएनजी की दर में कटौती खपत के दोनों स्लैब के लिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में खुदरा सीएनजी और पीएनजी बेचने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने निम्न खपत स्लैब में मात्रा 20 प्रतिशत बढ़ाए जाने की घोषणा की है। दिल्ली में निम्न स्लैब में अब दो माह में 36 घनमीटर गैस की खपत तक पीएनजी का उपभोक्ता 24.50 रुपए प्रति घन मीटर रहेगा। अभी यह दो माह में 30 घन मीटर तक खपत तक के लिए 29.50 रुपए प्रति घन मीटर था।
उच्च स्लैब में दो महीने में 36 घन मीटर से अतिरिक्त खर्च पर दाम 47 रुपए प्रति इकाई होगा। इस स्लैब में फिलहाल 30 घन मीटर से अधिक खर्च करने पर 52 रुपए प्रति इकाई की दर से गैस मिल रही थी। दरों में कटौती पेट्रोलियम मंत्रालय के फैसले का नतीजा है जिसमें शहर की गैस वितरण कंपनियों को सीएनजी एवं पीएनजी की पूरी जरूरत भर गैस घरेलू स्रोत से दी जाएगी जो आयातित गैस से सस्ती है। पहले अधिकतर राज्यों में 80 प्रतिशत तक गैस ही घरेलू स्रोतों से मिल रही थी।
इसके परिणामस्वरूप सीएनजी का मूल्य नोएडा, गेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 16.5 रुपए प्रति किलो घटकर 40.15 रुपए किलो रह जाएगा। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गेट्रर नोएडा तथा गाजियाबाद में दो महीने में 36 घन मीटर खपत करने पर मूल्य पीएनजी की दर 26.20 रुपए प्रति इकाई होगी। फिलहाल दो महीने में 30 घन मीटर तक की गैस की खपत करने वालों के लिए दर 31 रुपए प्रति घनमीटर है। (एजेंसी)

Trending news