अगले महीने 2014-15 के लिए PF पर ब्याज दर की घोषणा करेगा EPFO !

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भविष्य निधि जमा पर 2014-15 में दिए जाने वाले ब्याज की घोषणा अगले महीने कर सकता है। ईपीएफओ के न्यासियों की अगले महीने बैठक होने जा रही है जिसमें 5 करोड़ अंशधारकों के लिए ब्याज दर पर फैसला हो सकता है।

अगले महीने 2014-15 के लिए PF पर ब्याज दर की घोषणा करेगा EPFO !

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) भविष्य निधि जमा पर 2014-15 में दिए जाने वाले ब्याज की घोषणा अगले महीने कर सकता है। ईपीएफओ के न्यासियों की अगले महीने बैठक होने जा रही है जिसमें 5 करोड़ अंशधारकों के लिए ब्याज दर पर फैसला हो सकता है।

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महासचिव विरजेश उपाध्याय ने कहा, केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 21 अगस्त को होने वाली बैठक में पीएफ जमाओं पर ब्याज दरों के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की उम्मीद है। ट्रस्टी ब्याज दरों पर फैसला कर सकते हैं। उपाध्याय ईपीएफओ के ट्रस्टी हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2013-14 के लिए 8.75% का ब्याज दिया है। जो इससे पिछले वित्त वर्ष में दिए गए 8.5% के ब्याज से अधिक है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.