निर्यात वृद्धि की रफ्तार सुस्त, व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 10.83 अरब डॉलर

निर्यात वृद्धि दर की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। अगस्त महीने में देश का निर्यात 2.35 प्रतिशत बढ़कर 26.95 अरब डालर रहा। माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 10.83 अरब डालर हो गया।

 निर्यात वृद्धि की रफ्तार सुस्त, व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 10.83 अरब डॉलर

नई दिल्ली : निर्यात वृद्धि दर की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। अगस्त महीने में देश का निर्यात 2.35 प्रतिशत बढ़कर 26.95 अरब डालर रहा। माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 10.83 अरब डालर हो गया।

सोने का आयात आलोच्य महीने में उछलकर 2.03 अरब डालर हो गया जो एक वर्ष पूर्व इसी महीने में 73.87 करोड़ डालर था। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की वृद्धि भी धीमी पड़ी है। औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जुलाई में चार माह के निम्न स्तर पर आ गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में आयात 2.08 प्रतिशत की दर से बढ़कर 37.79 अरब डालर रहा।

मई और जून महीने में निर्यात में क्रमश: 12.4 प्रतिशत तथा 10.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जुलाई में निर्यात वृद्धि दर घटकर 7.33 प्रतिशत रह गयी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 7.31 प्रतिशत बढ़कर 134.79 अरब डालर रहा।

हालांकि, आयात चालू वित्त वर्ष में पांच महीनों के दौरान 2.69 प्रतिशत घटकर 190.94 अरब डालर रहा। व्यापार घाटा इस दौरान :अप्रैल-अगस्त: 56.15 अरब डालर रहा जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 70.6 अरब डालर था। तेल आयात अगस्त में 14.97 प्रतिशत घटकर 12.83 अरब डालर रहा। हालांकि, गैर-तेल आयात इस दौरान 13.82 प्रतिशत बढ़कर 24.95 अरब डालर रहा।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.