वैश्विक मांग कमजोर पड़ने से सोना, चांदी टूटे
Advertisement

वैश्विक मांग कमजोर पड़ने से सोना, चांदी टूटे

विदेशों में कमजोर रूख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 140 रू.की गिरावटके साथ 30,340 रू प्रति दस ग्राम बोले गये।

नई दिल्ली : विदेशों में कमजोर रूख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 140 रू.की गिरावटके साथ 30,340 रू प्रति दस ग्राम बोले गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 70 रू. टूट कर 41,700 रू. किलो रह गये।
बाजार सूत्रों के अुनसार कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1287.60 डॉलर रहे। घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 140रू. की गिरावट के साथ क्रमश: क्रमश: 30,340 रू. और 30,140 रू. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25,100 रू. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 70 रू. की हानि के साथ 41,700 रू. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 170 रू. की गिरावट के साथ 41,500रू. किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 79,000 : 80,000 रू. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।
(एजेंसी)

Trending news