बढ़ाया गया सोना और चांदी का आयत शुल्क मूल्य
Advertisement

बढ़ाया गया सोना और चांदी का आयत शुल्क मूल्य

इराक में हिंसा भड़कने से वैश्विक जिंस बाजार में कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने सोने और चांदी के आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर क्रमश: 411 डॉलर प्रति 10 ग्राम एवं 632 डॉलर प्रति किलो कर दिये हैं।

नई दिल्ली : इराक में हिंसा भड़कने से वैश्विक जिंस बाजार में कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने सोने और चांदी के आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर क्रमश: 411 डॉलर प्रति 10 ग्राम एवं 632 डॉलर प्रति किलो कर दिये हैं।

इस महीने के पहले पखवाड़े में सोने का शुल्क मूल्य 408 डालर प्रति 10 ग्राम और चांदी पर 617 डॉलर प्रति किलो था।

आयात शुल्क मूल्य वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सीमा शुल्क लगाया जाता है ताकि व्यापारी मूल्य कम दिखाकर शुल्क चोरी न करें। सरकार हर पखवाड़े इसकी समीक्षा करती है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयातित सोने और चांदी पर आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की अधिसूचना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी की जा चुकी है।

इराक में हिंसा बढ़ने के चलते सोने की वैश्विक कीमतें पिछले दो सप्ताह में बढ़ी हैं। सिंगापुर में सोने की कीमतें 1,283.90 डॉलर प्रति औंस है, जबकि चांदी का भाव 19.79 डॉलर प्रति औंस है।

 

Trending news