साल 2014 में 5.3 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 में भारत की आर्थिक विकास दर 5.3 फीसदी रहने की संभावना जताई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस अवधि में वैश्विक विकास दर 3 फीसदी रहने के आसार हैं।

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 में भारत की आर्थिक विकास दर 5.3 फीसदी रहने की संभावना जताई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस अवधि में वैश्विक विकास दर 3 फीसदी रहने के आसार हैं। इस पूर्वानुमान के अनुसार वैश्विक विकास दर में सुधार देखा जा रहा है, जो 2013 में 2.1 फीसदी अनुमानित था।
संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल इकोनोमिक मानिटरिंग यूनिट के प्रमुख पिंगफैन हांग ने बताया कि विकासित देशों की विकास दर अगले साल 1.9 फीसदी रहेगी, जबकि विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था पांच फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी।
अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने अमेरिका में विकास दर 2.5 फीसदी, जबकि पश्चिमी यूरोप व जापान में 1.5, अफ्रीका में 4.7, लैटिन अमेरिका व कैरिबियाई देशों में 3.6, पूर्वी और दक्षिण एशिया में 5.8, चीन में 7.5, भारत में 5.3, ब्राजील में 3.0 और रूस में 2.9 फीसदी रहने की संभावना जताई है।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक विकास के सहायक महासचिव शमशाद अख्तर ने संवाददाताओं को बताया कि यह अनुमान कई खतरे और अनिश्चितता के संदर्भ में लगाया गया है, जबकि आर्थिक और राजनीति का अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं होगा। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.