सरकार ने मानी राहुल की बात, अब 9 की जगह 12 मिलेंगे सब्सिडी वाले सिलेंडर
Advertisement

सरकार ने मानी राहुल की बात, अब 9 की जगह 12 मिलेंगे सब्सिडी वाले सिलेंडर

महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने का फैसला किया है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने का फैसला किया है। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने का फैसला पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को किया। हालांकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी महिलाएं अब 12 सिलेंडर मांग रही हैं। अभी नौ सिलेंडरों से काम नहीं चल पा रहा है।
राहुल के इस बयान के बाद ही यह तय माना जाने लगा कि सरकार किसी भी वक्त सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 कर सकती है। वीरप्पा मोइली ने कहा कि इस बारे में जल्द ही एक प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
हालांकि, इस बात की चर्चा पहले से ही चल रही थी कि सरकार आम चुनाव को देखते हुए सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने वाली है। पांच राज्यों में हुए विस चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस लोगों को राहत देने की सोच रही थी। कांग्रेस यह मान रही है कि महंगाई के चलते उसे इन राज्यों में पराजय का सामना करना पड़ा।

Trending news