जिएं तो जिएं कैसे ? आलू और प्याज के बाद टमाटर भी हुआ 'लाल', अब 50 रुपए/किलो
Advertisement

जिएं तो जिएं कैसे ? आलू और प्याज के बाद टमाटर भी हुआ 'लाल', अब 50 रुपए/किलो

महंगाई की मार आम लोगों पर दिन-प्रतिदिन कहर बरपा रही है। पहले आलू ने दिखाया रंग, उसके बाद प्याज और अब टमाटर आसमान छू रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर अब 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। आलू और प्याज करीब 30 रुपए प्रति किलो पहले से ही बिक रहा है।

जिएं तो जिएं कैसे ? आलू और प्याज के बाद टमाटर भी हुआ 'लाल', अब 50 रुपए/किलो

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : महंगाई की मार आम लोगों पर दिन-प्रतिदिन कहर बरपा रही है। पहले आलू ने दिखाया रंग, उसके बाद प्याज और अब टमाटर आसमान छू रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में टमाटर अब 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। आलू और प्याज करीब 30 रुपए प्रति किलो पहले से ही बिक रहा है।

स्थानीय खुदरा सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर इस समय टमाटर 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। एक पखवाड़े की तुलना में यह दोगुना से भी ज्यादा दाम है। आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में टमाटर के दाम बढ़कर 25 से 30 रुपए किलो हो गए हैं। इस महीने की शुरुआत में थोक मंडी में टमाटर 10 रुपए किलो बिक रहा था। इसके अलावे संतरा, सेब भी काफी महंगे हो गए हैं।

मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स के व्यापार प्रमुख प्रदीप्ता साहू ने कहा, हरियाणा से नजदीकी क्षेत्रों से अब टमाटर की आवक रुक चुकी है। अब बेंगलूर व महाराष्ट्र के नारायणगांव से टमाटर आ रहा है। आजादपुर मंडी में टमाटर व्यापारी संघ के महासचिव सुभाष चुग ने कहा कि कमजोर मानसून की आशंका में टमाटर के दाम बढ़े हैं। उत्तरी क्षेत्र से अब टमाटर की आपूर्ति लगभग रुक चुकी है।

 

Trending news