`हंसी तो फंसी` रिव्यू: हंसने का मसाला

`हंसी तो फंसी` एक आम कहानी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की खासियत है कि फिल्म में रोमांस के साथ हंसने और हंसाने का भी भरपूर मसाला है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: `हंसी तो फंसी` एक आम कहानी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की खासियत है कि फिल्म में रोमांस के साथ हंसने और हंसाने का भी भरपूर मसाला है। बॉलीवुड में अब ज्यादातर ऐसी फिल्में बनने लगी है कि जिनमें रोमांस के साथ कॉमेडी का मसाला डाला जाता है। रोमांस और कॉमेडी बॉलीवुड में खूब बिकती और चलती है और उसी फॉर्मूले को हमेशा बॉलीवुड में भुनाया जाता है। जाहिर सी बात है कि इस फिल्में में भी यही कोशिश की गई है। ऐसी फिल्मों कहानी कोई खास नहीं होती हां फिल्म को दमदार स्क्रिप्ट के जरिए दर्शकों को बांधने की कोशिश की जाती है।

फिल्म में निखिल (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और मीता (परिणीति चोपड़ा) की कहानी है। निखिल की शादी मीता की बहन करिश्मा (अदा शर्मा) से तय होती है। घर में शादी की तैयारियां चल रही होती है। इस बीच एक दिन मीता घर आती है और वह घर से भारी रकम चोरी करके भाग जाती है। कहानी में टिवस्ट तब आता है जब करिश्मा से शादी करने वाले निखिल को मीता से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और ...।

फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को खूबसूरती से गढा गया है, लेकिन कहीं-कहीं रफ्तार धीमी पड़ जाती है। फिर भी फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म के डॉयलॉग गुदगुदाते हैं।
`हंसी तो फंसी` में सिचुएशनल कॉमेडी है। ऐसा होना आपको मुस्कुराने पर मजबूर करती है। कुछ सीन्स आपकी आंखें नम भी करती है। परिणीति चोपड़ा ने खूबसूरती के साथ अपना किरदार निभाया हं। सिद्धार्थ मल्होत्रा व अदा शर्मा ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। फिल्म के गाने बहुत लोकप्रिय नहीं हुए हैं लेकिन ठीक-ठाक है। कुल मिलाकर फिल्म देखी जा सकती है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.