'एक विलेन' का धमाल, सिर्फ दो दिन में कमाए 32 करोड़

फिल्म एक विलेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

'एक विलेन' का धमाल, सिर्फ दो दिन में कमाए 32 करोड़

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: फिल्म एक विलेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 32.22 करोड़ रूपए कमा लिए। अब माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ते में 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। एक विलेन ने अपने ओपनिंग डे यानि शुक्रवार को 16.72 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 15.5 करोड़ रूपए कमाए। इस हिसाब से फिल्म 2 ही दिनों में 32.22 करोड़ रूपए कमा चुकी है। ट्रेड एनालेसिस्ट्स का मानना है कि फिल्म इस हफ्ते के आखिरी तक 50 करोड़ रूपए का आंकड़ा छू लेगी।

फिल्म एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ और रितेश पहली बार किसी फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आएं हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के तले किया गया है।  

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.