रागिनी MMS-2 में हनी सिंह के साथ तड़का लगाएंगी सनी लियोन

पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनी भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन के साथ गायक यो यो हनी सिंह रागिनी एमएमएस 2 में ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनी भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन के साथ गायक यो यो हनी सिंह रागिनी एमएमएस 2 में ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे। सूत्रों का कहना है कि हॉट अभिनेत्री सनी लियोन के फिल्म में होने के बावजूद एकता कपूर अपनी फिल्म को और हॉट बनाना चाहती है। इसलिए उन्होंने हॉट गायक हनी सिंह का का इसमें शामिल किया है। उनका मानना है हनी सिंह का गाना वह काम कर सकता है। जो मैं चाहती हूं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक वीडियो बनाया जाएगा जिसमें सनी और हनी साथ नजर आएंगे। इसलिए सनी देखते ही हनी गाने के लिए तैयार हो गए।
इसके अलावा सनी लियोन दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी आइटम नंबर करने जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि सनी लियोन दक्षिण भारतीय फिल्म वडाकरी में आइटम नंबर पर डांस करती नजर आएगी। इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी गई है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई निर्माता सनी लियोन से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
सनी लियोन ने रीयलिटी शो `बिग बॉस-5` से मनोरंजन दुनिया की मुख्यधारा में कदम रखा था। और उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सनी ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से इंट्री की। सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से मौजूदगी का ऐहसास करा दिया। उसके बाद उनकी अगली हिंदी फिल्म `रागिनी एमएमएस-2` थी। उसके बाद देवांग ढोलकिया की फिल्म `टीना एंड लोलो` में मारधाड़ वाली भूमिका में हैं। सनी लियोन ने आइटम नंबर में भी सबको पछाड़ दिया, अपने पहले ही आइटम नंबर से वह सबके दिलों पर राज करती नजर आई। फिल्म `शूट एट वडाला` में आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` जैसे ही रिलीज हुआ और पूरी तरह से लोगों के दिलों पर छा गया।
पोर्न फिल्मों की स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के `एयरटेल मोबीट्यूड 2013` सर्वेक्षण में सर्वाधिक डाउनलोड किए गए सितारों की श्रेणी में शीर्ष पर रहीं। बुधवार को जारी सालाना सर्वेक्षण के 5वें संस्करण के जरिए भारतीय ग्राहकों की मोबाइल प्रयोग संबंधी आदतों और प्राथमिकताओं का खुलासा हुआ। पुरुष और महिला की सम्मिलित श्रेणी में सन्नी शीर्ष पर रहीं और उन्हें सुपर स्टार शाहरुख की तुलना में 300 फीसदी अधिक डाउनलोड किया गया।
कंपनी के उपभोक्ता कारोबार के मुख्य विपणन अधिकारी गोविंद राजन ने कहा, इस साल के नतीजे काफी दिलचस्प रहे और ये देशभर में 19 करोड़ 40 लाख से अधिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं के बारे में बताते हैं। महिला श्रेणी में लियोन के बाद सर्वाधिक डाउनलोड किया गया शर्लिन चोपड़ा और उसके बाद प्रियंका चोपड़ा को। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा चौथे स्थान पर रहीं। पूनम पांडे पांचवें स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में रणबीर कपूर को अधिकतम डाउनलोड किया गया। उनके बाद रहे क्रमश: शाहिद कपूर, रणबीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.