मेरी बेटी को मेरे ही गानों से लुभाया तो कोई दिक्कत नहीं: हनी सिंह
Advertisement

मेरी बेटी को मेरे ही गानों से लुभाया तो कोई दिक्कत नहीं: हनी सिंह

रैप संगीत के लिए मशहूर गायक हनी सिंह ने कहा है कि उनके गानों में महिलाओं का अपमान नहीं किया जाता और अगर कोई लड़का उनकी बेटी को प्रभावित करने के लिए भी ये गाने गाएगा तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

fallback

नई दिल्ली : रैप संगीत के लिए मशहूर गायक हनी सिंह ने कहा है कि उनके गानों में महिलाओं का अपमान नहीं किया जाता और अगर कोई लड़का उनकी बेटी को प्रभावित करने के लिए भी ये गाने गाएगा तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
23 वर्षीय हनी का कहना है कि श्रोता लड़कियों पर आधारित गाने पसंद करते हैं और इसलिए उनके ज्यादातर गाने महिलाओं पर ही आधारित हैं। हनी सिंह की शादी को दो साल से ज्यादा समय हो गया है।
इस गायक ने कहा कि अभी मेरी कोई संतान नहीं है और अगर मेरी बेटी होती है तथा भविष्य में कोई लड़का उसे प्रभावित करने के लिए मेरे हिट गाने गाता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह गलत धारणा है कि मैं लड़कियों के लिए गाने तैयार करता हूं। मैंने भगत सिंह पर भी एक गीत गाया है लेकिन कोई इस बारे में नहीं जानता। मैंने लड़कों के लिए भी गाया है लेकिन वे सारे के सारे फ्लॉप हो गये।
पंजाब में संगीत निर्देशन के साथ कॅरियर की शुरूआत करने वाले हनी सिंह ने अब बॉलीवुड में सिक्का जमा लिया है। उनका कहना है कि वह कभी हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि मैं बॉलीवुड में गाने में दिलचस्पी नहीं रखता। मैं केवल उन कलाकारों के लिए गाता हूं जिनका मैं प्रशंसक हूं। मैं उनके लिए मुफ्त में गाता हूं। फिलहाल हनी सिंह ‘कोलावरी डी’ फेम निर्माता अनिरद्ध रविचंद्र के साथ पहली बार तमिल गीत के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Trending news