पेरिस फैशन वीक में किम करदाशियां पर हमला
Advertisement

पेरिस फैशन वीक में किम करदाशियां पर हमला

उत्पाती विताली सेडियूक ने रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां पर पेरिस फैशन वीक के दौरान हमला बोल दिया।

 पेरिस फैशन वीक में किम करदाशियां पर हमला

न्यूयार्क : उत्पाती विताली सेडियूक ने रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां पर पेरिस फैशन वीक के दौरान हमला बोल दिया।

न्यू यार्क डेली न्यूज की खबर के अनुसार, पेरिस फैशन वीक में रिएलिटी स्टार प्रस्तुति के लिए आईं किम करदाशियां के कार से निकलते ही यूक्रेन का यह मीडियाकर्मी उनपर झपट पड़ा और उन्हें जमीन पर गिराने की कोशिश करने लगा।

33 वर्षीय करदाशियां को तत्काल ही कई अंगरक्षकों ने पकड़ लिया और उन्हें घेर लिया। 25 वर्षीय सेडियूक करदाशियां की एक झलक पाने के लिए जुटे प्रशंसकों और फोटोग्राफरों की भीड़ में ही मौजूद था। इससे पहले लियो डीकेप्रियो, ब्रैड पिट और विल स्मिट के साथ भी वह ऐसा ही अजीब बर्ताव कर चुका है।

Trending news