सलमान ने जैकलीन को गिफ्ट किया 3 बेडरूम फ्लैट!
Advertisement

सलमान ने जैकलीन को गिफ्ट किया 3 बेडरूम फ्लैट!

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म किक के रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में है।

सलमान ने जैकलीन को गिफ्ट किया 3 बेडरूम फ्लैट!

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म किक के रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान ने इस बार जैकलीन फर्नांडिस को तीन बेडरूम का फ्लैट गिफ्ट किया है। यह फ्लैट मुंबई के प्राइम लोकेशन बांद्रा में बताई जा रही है है। जैकलीन सलमान के साथ फिल्‍म 'किक' में नजर आने वाली हैं। इसके पहले भी सलमान कई मौकों पर जैकलीन की प्रशंसा कर चुके हैं।
 
यहां तक की सलमान जैकलीन की तुलना जीनत अमान से कर चुके हैं और उन्होंने कहा था कि वह भी उसी बुलंदी पर पहुंचेगी। इसके पहले भी सलमान खान फिल्‍म 'रेडी' की हिरोइन असिन को तीन बेडरूम का फ्लैट गिफ्ट कर चुके हैं।
 

Trending news