अरसे बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस करेंगे शाहिद कपूर!

अरसे बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस करेंगे शाहिद कपूर!

<b>ज़ी मीडिया ब्‍यूरो</b>

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर अरसे बाद रुपहले पर्दे पर नामचीन अभिनेत्री और देशी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस कर सकते हैं।

बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि इश्किया और डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक चौबे अब सांइस नेचुरल थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह भी चर्चा है कि इस फिल्म का टाइटिल 'उड़ता पंजाब' रखा गया है। यह फिल्म पूरी तरह सांइस नेचुरल थ्रिलर होगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर चर्चा है कि इस फिल्म के लिए अभिषेक ने शाहिद कपूर को कास्ट करने का निर्णय लिया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के सामने प्रियंका चोपड़ा का चयन किया जा सकता है। गौर हो कि शाहिद कपूर और प्रियंका की जोड़ी कमीने और तेरी मेरी कहानी में एक साथ काम कर चुकी है। फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज करेंगे। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.