अनुष्का के घर पहुंचे विराट कोहली, दोनों के अफसाने के चर्चे?

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी चर्चे में हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने को लेकर भी चर्चाएं हैं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्‍ली : टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी चर्चे में हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने को लेकर भी चर्चाएं हैं। एक रिपोर्ट में कथित जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया का यह बल्लेबाज न्यूजीलैंड के दौरे के लिए रवाना होने से पहले पांच दिनों तक अनुष्का के नए फ्लैट पर रहे।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद विराट अपने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ नहीं गए और उन्होंने अनुष्का शर्मा द्वारा भेजी गई कार में ही जाना उचित समझा।
इसके अलावे सूत्रों ने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाले कई लोग विराट को पहचान गए। विराट ने मुंबई में पांच दिन अनुष्का के साथ घर पर बिताए। जब विराट न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो रहे थे तब अनुष्का उन्हें नीचे पार्किंग तक छोड़ने भी आईं।
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने एक विज्ञापन में एक साथ काम किया था और उसी के बाद से ही दोनों में दोस्ती हो गई। हालांकि अनुष्का इस बारे में कई बार सफाई दे चुकी हैं कि विराट उनके अच्छे दोस्त हैं। साथ में घूमने और रेस्तरां में डिनर करने का मतलब यह नहीं होता है हम कि दोनों में रोमांस चल रहा है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.