बीमारियों की रोकथाम में काफी उपयोगी है तुलसी
Advertisement

बीमारियों की रोकथाम में काफी उपयोगी है तुलसी

बीमारियों की रोकथाम में काफी उपयोगी है तुलसी

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : बीमारियों को दूर करने और सेहत को स्वस्थ रखने में तुलसी की पत्तियां काफी फायदेमंद हैं। प्राचीन ग्रंथों में भी तुलसी की उपयोगिता के किस्से मिलते हैं। तुलसी की पत्तियों को यदि नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

तुलसी को चाय में डालकर हर्बल टी बनाया जा सकता है। इसके बहुत सारे फायदे हैं। इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। त्वचा रोग से संबंधित विकार दूर होते हैं। काढ़े में तुलसी पत्ता डालने से कफ, खांसी व जुकाम में आराम मिलता है। एक कप चाय में तुलसी की चार पत्तियां प्रयोग में लाई जा सकती हैं।

इसकी पत्तियों को कभी भी चबाना नहीं चाहिए बल्कि पानी के साथ निगलना चाहिए क्योंकि इन पत्तियों पर पारे (मरकरी) की एक ऊपरी परत होती है जिससे आपके दांतों की इनेमल लेयर को नुकसान पहुंचता है।

शरीर टूट रहा हो या जब लग रहा हो कि बुखार आने वाला है तो पुदीने का रस और तुलसी का रस बराबर मात्रा में मिला लें। इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर पीने से आराम मिलता है। दांतों में कीड़ा लग गया हो तो तुलसी के रस में देसी कपूर मिलाएं और रूई में भिगोकर लगाने से आराम मिलता है।

Trending news