महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण की जगह मुख्यमंत्री बनेंगे सुशील कुमार शिंदे?
Advertisement

महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण की जगह मुख्यमंत्री बनेंगे सुशील कुमार शिंदे?

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी पृथ्वीराज चव्हाण को सीएम पद से हटाकर पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को राज्य की कमान सौंप सकती है।

महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण की जगह मुख्यमंत्री बनेंगे सुशील कुमार शिंदे?

मुंबई: सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी पृथ्वीराज चव्हाण को सीएम पद से हटाकर पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को राज्य की कमान सौंप सकती है। दरअसल लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र राज्य में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद पार्टी राज्य के नेतृत्व में बदलाव करने की योजना बना रही है।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्ता में बदलाव करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी का आलाकमान जल्द इस पर फैसला कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस चव्हाण की कार्यशैली से खुश नहीं है। पार्टी को महाराष्ट्र में इतनी बुरी हार की आशा नहीं थी। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मात्र दो ही सीटें मिली जबकि एनसीपी कांग्रेस से अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार सीटें पाने में कामयाब रही। कांग्रेस पार्टी के जानकारों को यह डर सता रहा है कि अगर समय रहते चव्हाण को नहीं बदला जाता है तो विधानसभा चुनाव में पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

 

Trending news