इबोला प्रकोप : दिल्ली में लाइबेरिया से आए 6 भारतीय नागरिकों को जांच के लिए ले जाया गया

इबोला प्रभावित लाइबेरिया से आज सुबह दिल्ली पहुंचे तीन भारतीय नागरिकों को सबसे अलग रखते हुए उन्हें जांच के लिए ले जाया गया है। लाइबेरिया से अलग-अलग विमानों से आज 112 भारतीय नागरिक स्वदेश आ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली एवं मुबई के हवाईअड्डों को अलर्ट कर दिया गया है।

इबोला प्रकोप : दिल्ली में लाइबेरिया से आए 6 भारतीय नागरिकों को जांच के लिए ले जाया गया

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : इबोला प्रभावित लाइबेरिया से आज सुबह दिल्ली पहुंचे छह भारतीय नागरिकों को सबसे अलग रखते हुए उन्हें जांच के लिए ले जाया गया है। लाइबेरिया से अलग-अलग विमानों से आज 112 भारतीय नागरिक स्वदेश आ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली एवं मुबई के हवाईअड्डों को अलर्ट कर दिया गया है।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) की तरफ से यहां बताया गया, ‘संभावित योजना के हिस्से के तौर पर विमान के छत्रपत्रि शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचते ही उसे अलग ले जाया जाएगा और फिर सभी यात्रियों की गहन जांच की जाएगी।’

एमआईएएल के मुताबिक, जिन यात्रियों में बीमारी के लक्षण नहीं होंगे उन्हें आव्रजन एवं सीमा-शुल्क मंजूरी के लिए टर्मिनल की तरफ भेज दिया जाएगा जबकि लाइबेरिया से आने वाले यात्रियों में यदि ईवीडी के लक्षण नजर आएंगे तो उन्हें सीधा एंबुलेंस से विशेष अस्पताल भेज दिया जाएगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.