विदेशी महिला रेप: दो आरोपियों को 3 दिन की हिरासत

डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

नई दिल्ली : डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
महेंदर उर्फ गंजा और मोहम्मद रजा को कल देर शाम गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी आज अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुधांशु कौशिक की अदालत में पेश किए गए। अदालत ने पुलिस को उनसे 20 जनवरी तक हिरासत में पूछताछ करने की इजाजत दे दी। पुलिस ने कहा था कि इस अपराध में शामिल अन्य छह लोगों को पकड़ने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है।
जांचकर्ताओं ने कहा कि आठ आरोपियों ने 14 जनवरी को चाकू का भय दिखाकर डेनमार्क की इस महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था और उसे लूट लिया था। ये लोग आवारा किस्म के लोग हैं।
अदालत ने कहा, ‘चूंकि लूटे हुए सामानों की बरामदगी होनी है और बाकी सह आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है अतएव (ये दोनों) आरोपी 20 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजे जाते हैं। ’

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.