पाकिस्तान की गोलीबारी में लड़की की मौत, 4 जख्मी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार और छोटे हथियारों से कई सीमावर्ती इलाकों एवं सब्जियां इलाके में आज शाम गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया जिससे दोनों तरफ से गोलाबारी शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में गिगरियाल सीमावर्ती इलाके में 17 वर्षीय जहीरा अख्तर की मौत हो गई और चार व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले आज दिन में पाकिस्तानी सैनिकों ने दोपहर दो बजे के करीब नियंत्रण रेखा के पास सब्जियां में मोर्टार एवं स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.