भारत एक हिंदू राष्ट्र और मैं हिंदू ईसाई : गोवा के उप मुख्यमंत्री

भारत एक हिंदू राष्ट्र और मैं हिंदू ईसाई : गोवा के उप मुख्यमंत्री

ज़ी मीडिया ब्यूरो

पणजी : गोवा के एक और भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और वह खुद को एक 'ईसाई हिंदू' मानते हैं।  

डिसूजा ने यह बयान अपने कैबिनेट सहयोगी दीपक धवालीकर का बचाव करते हुए दिया। धवालीकर ने गुरुवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 'हिंदू राष्ट्र' के रूप में विकसित कर सकते हैं।

डिसूजा ने कहा, 'भारत पहले से ही हिंदू राष्ट है और यह हमेशा हिंदू राष्ट्र रहेगा। आपको हिंदू राष्ट्र नहीं बनाना है।'

मापुसा से विधायक डिसूजा की पर्रिकर सरकार में नंबर दो की हैसियत मानी जाती है। डिसूजा ने आगे कहा कि वह खुद को 'ईसाई हिंदू' मानते हैं। उन्होंने कहा, 'भारत एक हिंदू देश है। यह हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान में रहने वाले सभी भारतीय हिंदू हैं। इसमें मैं भी शामिल हूं।'

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.